Mahindra XUV300 : अगर आप भी नई SUV गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Mahindra XUV300 आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है, क्योंकि अब ये गाड़ी आप केवल ₹1 लाख में आपके घर ले जा सकते हैं । आइये हम आपको Mahindra XUV300 के शानदार डिज़ाइन, दमदार इंजन, बेहतरीन परफॉर्मेंस, माइलेज, कीमत और सिर्फ ₹1 लाख में इसे कैसे खरीद सकते हैं सबकुछ पूरी डिटेल के साथ विस्तार से बताते हैं।
प्रीमियम लुक
Mahindra XUV300 का डिज़ाइन काफी मॉडर्न और बोल्ड है। इसका फ्रंट लुक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और LED DRLs के साथ बेहद आकर्षक लगता है। इसके साथ ही डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी रियर लुक इसे एक क्लासी टच देते हैं।
दमदार इंजन
Mahindra XUV300 में दो इंजन विकल्प मिलता हैं। 1.2L पेट्रोल और 1.5L डीज़ल। दोनों ही इंजन विकल्प शानदार पावर और स्मूद परफॉर्मेंस देते हैं। शहर में ट्रैफिक हो या लंबा हाइवे सफर, यह SUV हर कंडीशन में बेजोड़ परफॉर्म देती है।
मइलेज
मइलेज की बात करें तो, XUV300 का माइलेज पेट्रोल और डीज़ल दोनों वेरिएंट में अच्छा है। यह XUV पेट्रोल वेरिएंट करीब 17 kmpl तक का माइलेज दे देती है, वहीं डीज़ल वेरिएंट 20 kmpl तक आराम से चल जाता है।
कीमत
Mahindra XUV300 की शुरुआती कीमत लगभग ₹8.41 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो टॉप वेरिएंट में ₹14.76 लाख तक जाती है, अगर आपके पास पूरा बजट नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि फाइनेंस और आसान EMI प्लान्स के ज़रिए इसे कम डाउन पेमेंट में भी खरीदा जा सकता है।
अगर आपके पास सिर्फ ₹1 लाख है, तो भी आप XUV300 को खरीद सकते हैं, क्योंकि महिंद्रा की ऑफिशियल डीलरशिप और बैंक फाइनेंस कंपनियां आकर्षक EMI स्कीम्स ऑफर कर रही हैं। जिससे आप मात्र ₹1 लाख के डाउन पेमेंट पर 5 से 7 साल की EMI प्लान में यह गाड़ी खरीद सकते हैं। बता दें इसकी मासिक EMI लगभग ₹11,000 से शुरू होती है, जो आपके वेरिएंट और बैंक के अनुसार बदल सकती है।