Haryana Crop Compensation 2025: हरियाणा सरकार ने रबी 2025 के दौरान ओलावृष्टि और भारी वर्षा से प्रभावित फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए राज्य के 15 जिलों में किसानों को कुल 52.14 करोड़ की मुआवजा राशि जारी की है।
यह निर्णय फसलों के नुकसान का आकलन करने के बाद लिया गया। जो क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच किसानों द्वारा दर्ज किया गया था।
Haryana Crop Compensation 2025
सरकारी सर्वे के मुताबिक कुल 57,485.262 एकड़ भूमि में फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसकी पुष्टि और सत्यापन के बाद यह मुआवजा स्वीकृत किया गया।
इसके अलावा, सरकार ने 3,48,798 की अतिरिक्त न्यूनतम सहायता राशि भी स्वीकृत की है। यह राशि जल्द ही पात्र किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि यह कदम प्राकृतिक आपदा के कारण पीड़ित किसानों को राहत देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कृषि विशेषज्ञों और किसान संगठनों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की है और इसे किसानों के हित में एक सकारात्मक कदम बताया है। Haryana Crop Compensation 2025