Haryana Roadways AC Buses: हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो को परिवहन विभाग ने 10 नई एसी बस भेज दी हैं। अब इनके जरूरी दस्तावेज तैयार हो रहे हैं। अगले कुछ दिनों में यह बसें निर्धारित रूटों पर फर्राटा भरती हुई दिखाई देंगी।
हरियाणा रोडवेज के फरीदाबाद डिपो में 160 बस पहले थी। अब यहां पर 10 नई एसी बस आने के बाद यह संख्या बढ़ कर 170 हो गई है। यहां से चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, वैजनाथ, कटरा, अमृतसर, जयपुर, दिल्ली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ के लिए बस संचालित की जाती हैं।
Haryana Roadways AC Buses
अब तक चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, जयपुर को छोड़़ कर अन्य रूटों पर सामान्य बस चलती हैं। अब 10 नई एसी बसों के आने से और कई रूटों पर एक अच्छी सुविधा मिलेगी। डिपो के पास कंडक्टर और चालकों की संख्या पूरी है।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मेरठ के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले लोग बस चलाने की मांग करते आ रहे हैं। औद्योगिक नगरी होने के कारण यहां पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग हजारों की संख्या में रहते हैं।
इन लोगों को राष्ट्रीय पर्व और तीज-त्योहार के मौके पर अपने घर जाना होता है। सीधी बस न होने के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आज सुबह से रक्षाबंधन के लिए फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं
रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बहनों और 15 वर्ष की आयु तक के बच्चों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। इसके बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा रोडवेज की महाप्रबंधक शिखा ने बताया कि लंबे रूटों की बजाय बसों को लोकल रूटों पर ज्यादा चलाया जाएगा। Haryana Roadways AC Buses
यह सुविधा शुक्रवार तड़के से शुरू हो जाएगी और शनिवार की आधी रात तक दी जाएगी। सभी रूटों पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में बस चलाई जाएंगी। यदि कोई बहन हरियाणा की सीमा से बाहर जाएगी तो वहां पर किराया देना होगा।
रक्षा बंधन को ध्यान में रखते हुए सभी कंडक्टर और चालकों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। ताकि बहनों को इस मौके पर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। Haryana Roadways AC Buses