Hero Splendor Plus 2025 में ऐसा क्या है खास? जानकर चौंक जाएंगे आप, जानें 5 बड़ी खासियतें

Hero Splendor भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। ऐसे में अब हीरो स्प्लेंडर प्लस को एक नया अपडेट मिला है। यह अब पहले से ज्यादा शानदार हो गई है। कंपनी बाइक को कई वेरिएंट में ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं, कि Hero Splendor Plus 2025 की 5 बड़ी खासियत क्या है?

Hero Splendor Plus कीमत
हीरो स्पलेंडर प्लस को कंपनी ने कई अलग-अलग वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। सभी की कीमत डिफरेंट है। Splendor Plus ड्रम ब्रेक की कीमत 78,926 रुपए, Splendor Plus i3S की कीमत 80,176 रुपए, Splendor Plus i3S Black Accent की कीमत 80,176 रुपए, Splendor Plus Xtech Drum की कीमत 82,752 रुपए, Splendor Plus Xtech Disc की कीमत 86,051 और Splendor Plus Xtech 2.0 Drum की कीमत 85,501 रुपए है।

Hero Splendor Plus नया इंजन
Hero Splendor Plus 2025 मॉडल में अभी भी वही 97.2cc एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7.9 PS पावर और 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इस बाइक का इंजन अब OBD-2B के अनुकूल है। इस इंजन को 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Hero Splendor Plus अंडरपिनिंग्स
Hero Splendor Plus के ऑल वेरिएंट्स में अंडरपिनिंग्स लगभग एक जैसा ही मिलता है। दोनों सिरों पर 80 सेक्शन ट्यूबलेस टायर के साथ 18 इंच का अलॉय व्हील्स मिलता है। टेलीस्कोपिक फोर्क और 5 स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर भी पिछले नॉन OBD 2B मॉडल से मिले हुए हैं।

Hero Splendor Plus फीचर्स
Hero Splendor Plus 2025 मॉडल में हैलोजेन हैडलैंप, टेल लाइट्स, एक एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ स्पीडोमीटर और फ्यूल गेज दिए गए हैं। इसके Xtech 2.0 में ब्ल्यूटूथ के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिवटी के साथ हैलोजेन हैडलैंप और एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ LED DRLs दिया गया था।

Hero Splendor Plus मुकाबला
हीरो स्पलेंडर प्लस का इंडियन मार्केट में सीधा मुकाबला 100cc कम्यूटर बाइक सेगमेंट में Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100 से होता है। इन बाइक्स के फीचर्स भी लगभग एक जैसे ही मिलते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment